बकेवर:- बीती मध्य रात्रि लखना चकरनगर मार्ग पर 11 केवीए विधुत लाइन पर पीपल का पेड गिरने से भीषण गर्मी में लोग खासे परेशान रहे। वहीं 9 घंटे आपूर्ति ठप्प होने के बाद शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
लखना चकरनगर मार्ग स्थित मिश्रा की बगिया के सामने 11 केवीए की निकली लाइन पर पीपल का पेड़ गिरने से रात्रि 1.30 बजे विधुत आपूर्ति समूचे नगर की ठप्प पडी रही। इसके बाद अवर अभियन्ता नरदेव सिंह व लाइनमैन प्रेम सिंह,कल्लू यादव,रामबीर सिंह ने सुबह 10.30 बजे लाइन को दुरस्त करके आपूर्ति को बहाल किया। जब जाकर लोगों ने पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। इस नौतपा के दौरान लोगों में खासी गर्मी का प्रकोप होने के चलते खासे परेशान रहे।
इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। लोगों के द्वारा पूरी रात विधुत आपूर्ति ठप्प होने के कारण सडकों व छतों पर टहलते नजर आये। वहीं महिलाएं अपनी छतों पर टहलती नजर आई। बड़े बूढ़े बच्चे भी गर्मी से अकुलाहट के चलते बेहाल नजर आये। लखना की बिजली आपूर्ति जर्जर तारों की लाइन पडी होने के चलते आये दिन फाल्ट में रहती है। इसको बदलने का प्रयास उच्च अधिकारियों के द्वारा नहीं किये जाने से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। जब कि पडोस के कस्बा बकेवर की आपूर्ति चुस्त दुरुस्त दिन व रात के समय चलती देखी जा रही है।