Monday, May 19, 2025

आर्य समाज मन्दिर भरथना का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आर्य समाज मन्दिर भरथना के सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन हुआ।

साप्ताहिक यज्ञ के उपरान्त सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में अनिल आर्य को प्रधान, मोहन आर्य को मंत्री व सतेन्द्र आर्य (संजू) को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपप्रधान राजेश आर्य व नंदकिशोर आर्य तथा उपमंत्री अनुराग आर्य, सत्यभान आर्य (राजा) चुने गये। साथ ही मीडिया प्रभारी वैभव आर्य, सह मीडिया प्रभारी अतुल आर्य समेत निरीक्षक अजय आर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष मूलचंद्र आर्य व अधिष्ठाता आर्यवीर दल रामलखन आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। सभी चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर संरक्षक स्वामी प्रभुवेश जी आर्य, देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवानदास आर्य, ओमप्रकाश आर्य, मूलचन्द्र आर्य, अरुण आर्य (अन्नू बिजली वाले), अजय आर्य फोटो स्टूडियो, सुरेश आर्य, सीता देवी आर्या, राजकुमारी आर्या, आभा आर्या आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स