ग्राम राहिन में भव्य शोभायात्रा और रैली के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

Share This

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती ग्राम पंचायत राहिन में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज सुधार समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष भंते प्रज्ञा दीप द्वारा दीप प्रज्वलन और मोमबत्तियां जलाकर की गई।

समिति के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह गुड्डू ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरे ग्राम पंचायत में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शोभायात्रा में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर और भगवान बुद्ध की झांकियों को प्रदर्शित किया गया, जिसने लोगों को उनके जीवन और संदेशों की याद दिलाई। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रेम सागर ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक बीपी राजन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध बाबा साहब का संघर्ष आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से टॉपर रहकर यह सिद्ध किया कि ज्ञान ही असली ताकत है।

समिति के सचिव दिव्यांशु राजन ने कहा कि बाबा साहब ने बौद्ध धर्म अपनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती तभी सार्थक होगी जब हम उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करें। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में ग्राम के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें “बाबा तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा” जैसे नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। ग्राम प्रधान रवितेश कुमार उर्फ मनोज शाक्य ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारियों सहित सनी प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, दिव्यांशु राजन, राकेश कुमार, मलखान सिंह, ईश्वर दयाल, रामस्वरूप, नीशू, पुष्पा राजन, बीना देवी, टैमस, गोलू, विजय सिंह दिवाकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने ग्राम राहिन में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देते हुए बाबा साहब के विचारों को जीवंत किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी