बकेवर:- चकरनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवादा खुर्द कलां में पूर्व निर्धारित योजना के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन किया गया इस मौके पर ग्रामपंचायत के लगभग तीन दर्जन से अधिक किसानों ने अपने अपने चक बनाने के लिए मूल जोत पर चक बनाने के लिए रूकबन्दी सहमति दी गयी तथा इसके अलावा चकबन्दी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने लगभग आधा दर्जन जगह पर मौके पर पहुंच कर जमीनी निरीक्षण भी किया गया।
इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह फौजी राजेश कुमार श्याम बिहारी तिवारी आदित्य कुमार सभी निवासी नगला तिवारी शिवशंकर राज नारायण रामनरेश सिंह बहादुरपुर घार श्री पाल सतेन्द्र सिंह शिकोहाबाद रणवीर सिंह शेर सिंह नगला कुशल श्रीमती मुन्नी देवी रमेश पंडित चैन सिंह देवेंद्र सिंह सुरेश सिंह शिवानन्द तिवारी राजू सिंह सदस्य चकबन्दी कम्मोद सिंह तोमर बीरेंद्र सिंह संदीप कुमार सिंह राज नारायण बहादुरपुर जगदेव सिंह मन्नी सिंह उदयभान सिंह शिव कुमार जसवीर सिंह अन्श चौधरी गौरीशंकर अमित चौधरी नगला हरनारायणपुरा व नगला श्रीराम आदि ग्रामीण किसानों ने चकबंदी प्रकिया में चक बनाने के लिए सहमति दी इस के अलावा आधा दर्जन जगह खेतों पर जाकर मौके पर निरीक्षण किया इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार कानूनगो चकबन्दी शशिकांत सिंह बच्चन सिंह गौरव यादव लेखपाल मौजूद थे।