Tuesday, July 8, 2025

लखना मंडल के भाजपा कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की शताब्दी जन्म जयंती मनाई

Share This

बकेवर/लखना:- पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न ,भारतीय राजनीति के अजातशत्रु श्री अटलबिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती पर कस्बा लखना के रघुवीर वाटिका गेस्ट हाउस एवं 290 मड़ौली बूथ ,289लखना बूथ , 349 ईकरी बूथ पर भाजपा मंडल लखना के पदाधिकारियों ने जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मंडल अध्यक्ष विनय चौहान, विशिष्ट अतिथि ममता कुशवाहा ,लखना चेयरमैन गणेश पोरवाल ,मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव अवस्थी ,मंडल उपाध्यक्ष जगवेंद्र सिंह चौहान जी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू चौहान ,कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी ,शक्ति केंद्र संयोजक हरेंद्र सिंह चौहान ,संजीव त्रिपाठी ,छोटू पाल ,महेश वर्मा ,मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी व उनके द्वारा अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किये गये एतिहासिक कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

उनके राजनैतिक जीवन के हर पहलू को कार्यकर्ताओं द्वारा याद किया गया। इस मौके पर तमाम लखना कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स