लखना/बकेवर:- कल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा,अखंड सुहाग के लिए सुहागिनें निराजल व्रत रखेंगी।
सुहागिनें निराजल व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देंगी।
करवाचौथ त्यौहार के चलते महिलाएं लखना,बकेवर सहित पास के बाजारों से पूजा के लिए करवा, चलनी, थाली, लोटा जैसी सामग्रियों की खरीदारी कर रही हैं। सजधज कर तैयार बाजार में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं, इससे बाजार गुलजार हो रहे हैं।
20 अक्तूबर रविवार के दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी हैं।
सौभाग्यवती महिलाएं पति की लंबी आयु और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना के लिए व्रत रखते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देंगी।
मान्यता है कि करवा चौथ व्रत अखंड सुहाग का प्रतिमान माना जाता है।
करवा चौथ के दिन सूर्योदय के बाद महिलाएं स्नान ध्यान के बाद निराजल व्रत रहेंगी। पूरे दिन व्रत का पालन कर महिलाएं शाम को कथा सुनेंगी। अर्घ्य के बाद महिलाएं व्रत पूरा करते हुए प्रसाद ग्रहण करेंगी।