लखना:- शरद पूर्णिमा के अवसर पर कस्बा लखना के ठाकुरान मुहाल सहित आसपास क्षेत्र में टेसू झैंझी की शादियां बैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन के साथ सम्पन्न कराई गयी। इस मौके पर बच्चों के द्वारा जमकर पटाखे फोडे गये महिलाओं ने शादी के गाने भी गाये।
टेसू व झैंझी की शादी के बाद से सनातन धर्म में शादी का प्रचलन शुरु हो जाता है। इसके बाद से शादियां होनी शुरुहोती हैं। तो इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस मौके पर कस्बा के मुहाल ठाकुरान में नितिन शर्मा द्वारा टेसू लेकर रेशू शर्मा की झैंझी के साथ शादी रचाई गयी इस शादी को आचार्य मनु महाराज द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि बिधान से शादी का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस मौके पर मुहल्ले की महिलाओं के द्वारा गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा,बृजेश शर्मा,लड्डू गोपाल,किट्टू यादव,गोलू शर्मा, द्वारा जमकर पटाखे फोडे गये। और प्रसाद के रुप में खील बितरित की गयी।
इस मौके पर ग्राम करौंधी,नगला कले,इकनौर,मडैया दिलीपनगर सहित आसपास क्षेत्र में टेसू झैंझी की शादी सम्पन्न हुई।