Sunday, December 7, 2025

जन शिक्षण संस्थान प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के G-20 जन भागीदारी कार्यक्रम 1 जून से 15 जून तक चलेगा

Share This

जन शिक्षण संस्थान प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के G-20 जन भागीदारी कार्यक्रम 1 जून से 15 जून तक चलेगा   (डॉ.सुशील सम्राट) इटावा, जन शिक्षण संस्थान प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के G-20 जन भागीदारी कार्यक्रम 1 जून से 15 जून के अन्तर्गत कौशल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम लाभार्थियों के द्वारा जनपद इटावा के नगला मोती ग्राम में सम्पन्न हुआ। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक हरि नारायण बाजपेयी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि लगातार आगे बढ़ती दुनिया में कौशल के माध्यम से स्वयं बेहतर बनाना है। इसी को बढ़ाने के लिये स्किल डेवलपमेंट कोर्स चलन में हैं। आप स्टूडेंट हों या कहीं जॉब करते हों, आजकल हर कंपनी और संस्थान कुछ खास स्किल्स वाले लोगों को हायर करती है। स्किल डेवलपमेंट कोर्स कर लेने के बाद आप अपनी फील्ड और इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं। कौशल सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जय शिव मिश्रा ने समझाते हुए कहा स्किल वह है जो किसी खास काम को करने में मदद करते हैं। जैसे किसी खास विषय का जानकार होना, कोई खास योग्यता और ट्रेनिंग। इसके साथ किसी खास भाषा का ज्ञान, ग्राफिक डिजाइनिंग, स्क्रिप्टिंग,कॉलेबोरेशन, मैनेजमेंट, प्रोब्लम सोलविंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, चुनौतियों को स्वीकारने की कला आदि भी कौशल कुशलता के अंतर्गत आता है। लाभार्थियों ने पार्लर, सिलाई, कम्प्यूटर, कढ़ाई, नृत्य, पाक कला, पेंटिंग्स आदि स्किल से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में चंदन पोरवाल, इन्दू बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, सूर्य कुमार चौधरी, कमल किशोर, यश कश्यप, अमन चतुर्वेदी, निधि दुबे के साथ लगभग 24 लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी