Sunday, December 7, 2025

चोरों ने नगदी व सोने-चाँदी के आभूषण किये पार

Share This

भरथना- कस्बा के मोती मन्दिर रेलवे लाइन किनारे मुहल्ला सोहम नगर में बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक घर के अन्दर प्रवेश कर घर के बक्सों में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषण व 70 हजार रूपये की नगदी पार कर दी और चोरी की घटना को अंजाम देकर बदमाश भोर होने से पहले घर में अन्दर से लगा ताला खोलकर चम्पप्त हो गये। बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से से छत पर पहुँच प्रवेश किया। जबकि गृहस्वामी बेटा-बहू बच्चों के साथ छत पर ही गहरी नींद में सोते रहे। घटना की जानकारी शुक्रवार की भोर होते ही सुबह चार बजे बहू को उस समय हो सकी, जब वह गाय को चारा-पानी करने छत से नीचे पहुँची, जिस पर घर के बन्द कमरों के दरवाजे खुले और बक्से-अलमारियों के ताले टूटे देख साथ ही घर में सामान बिखरा देख होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पीड़ित गृहस्वामी उमा देवी यादव पत्नी स्व० हाकिम सिंह यादव ने बताया कि उसकी देखरेख के लिए उसके पास उनका सगा भतीजा प्रेमकिशोर यादव जो एक प्राइवेट बस चालक है, सहित उसकी बहू शबनम उर्फ राधा दो बच्चों के साथ रहती है। बीती रात्रि वह खुद दवाई लेने बाहर गई हुई थी। घर में उसका भतीजा प्रेमकिशोर व बहु राधा दोनों बच्चों के साथ रह गये थे। इस बीच रात्रि साढ़े 11 बजे में तेज आंधी-पानी आने के दौरान बिजली चली जाने पर मच्छरों के लिए बच्चों के साथ पति-पत्नी छत पर चले गए। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने घर के पिछवाड़े से उसकी छत पर चढ़कर घर के अन्दर प्रवेश कर लिया और घर के कमरों में लगे दरवाजे अलमारी-बक्सों के ताले कुंडे तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 70 हजार रुपये की नगदी चुराकर बदमाश भोर होने से पहले चम्पत हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला सहित पुलिस बल ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी