Sunday, December 7, 2025

प्रधान पद के उपचुनाव में चप्पे-चप्पे पर तैनात हुआ पुलिस फोर्स, डीएम एसएसपी ने पोलिंग बूथों पर शान्ति पूर्ण कराया उपचुनाव

Share This

इटावा बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रिटौली में प्रधान मंगल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद रिक्त हुए प्रधान पद पर प्रशासन के द्वारा चुनाव कराया गया।

जिसमें 4 लोगों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोकी 2 मार्च को प्रधान पद के लिए गांव रिटौली में हुआ उसके अंतर्गत आने वाले मजरा भदामाई व रिटौली में बने प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए पोलिंग बूथ 147,138,139 पर पंचायत क्षेत्र के 1923 मतदाताओं को मतदान करना था।
जिसमें दोपहर दो बजे तक पचास प्रतिशत से अधिक मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

सुरक्षा की दृष्टि से पोलिंग बूथों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया तो वही पिछले चुनाव में हुए दंगे उसे सबक सीखकर पुलिस ने पोलिंग बूथ से दो सौ मीटर पहले ही आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया और सिर्फ मतदान करने वाले व्यक्तियों को ही पोलिंग बूथ के दो सौ मीटर के घेरे के अंदर प्रवेश करने दिया।
इटावा जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ गांव रिटौली में पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,तो वही पोलिंग बूथ के अंदर जाकर उन्होंने मतदान की स्थिति को भी परखा वही मतदान करने आ रहे मतदाताओं से उन्होंने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी ली और प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में मतदाताओं से पूछा।
पोलिंग बूथ पर किसी भी तरह की कोई भी उपद्रव या अन्य कोई परेशानी ना हो इसके लिए वहां पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव इटावा सिटी एसपी कपिल देव चकरनगर क्षेत्र अधिकारी, सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र पाठक इटावा सदर तहसीलदार सहित आला अधिकारी गण भी मौजूद रहे वही पीएसी की बटालियन एवं बसरेहर चौबिया भरथना चकरनगर के थाना प्रभारी अपनी पूरी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह नियुक्त मौजूद रहे।

रिटोली ग्राम पंचायत के उपचुनाव की पूरी बागडोर इटावा सदर एसडीएम विक्रम सिंह यादव के हाथों में सौंपी गई थी जिन्होंने सुबह सात बजे से मौके पर मौजूद रहकर शांति पूर्ण रूप से चुनाव को संपन्न कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार मौके पर मेरे साथ इटावा जनपद के बड़े अधिकारी उनकी मौजूद रहे और शाम पांच बजे पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराया गया, रिटौली ग्राम पंचायत में शाम पांच बजे तक 1923 मतदाताओं में से 1347 ने अपने मतदान का प्रयोग किया है जिस पर 70.4 प्रतिशत रिटौली ग्राम पंचायत के तीनों बूथों पर शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...