Sunday, December 7, 2025

हजारों कांबड़ियाओंं ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया

Share This

भरथना,इटावा। देवों के देव महादेव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर व क्षेत्र के शिवालयों में भोर होते ही बम-बम भोले के गुंजायमान जयघोषों के बीच सैकडों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों द्वारा अपने आराध्य के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया,जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। वहीं महादेव के भक्त कांवरियों ने भी पूरे उत्साह व श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सर्वकल्याण की कामना की।

शनिवार को महाशिवरात्रि के पुनीत पर्व पर कस्बा से करीब 3 किमी दूर क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित महामंशापूर्ण श्री गंगाधर विश्वनाथ प्राचीन शिव मन्दिर पर भोर होते ही सैकडों की संख्या में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु महिला -पुरूष भक्तजनों का अपने आराध्य भगवान भोलेशंकर की स्तुति के लिए पूजन अर्चन का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह होते ही अपने आराध्य का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करके रोली-चन्दन से श्रंगार कर बेलपत्र, धतूरा,फल-फूल आदि भेंटकर पूजन अर्चन किया। साथ ही सैकडों की संख्या में कांवरियों ने भी बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोषों के बीच भगवान भोलेशंकर का आवाहन किया।
वहीं नगर व क्षेत्र के अन्य शिवालयों छोला मन्दिर स्थित शिव मन्दिर,होमगंज भोलेकुटी, श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर मिडिल स्कूल,मोती मन्दिर,डाकघर, नरसिंह मन्दिर स्थित शिव मन्दिर, पागलबाबा धाम स्थित शिव मन्दिर सहित समस्त शिवालयों में भोर से देर शाम तक श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन व दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा। साथ ही ग्राम रमायन में शिव मन्दिर पर लगे भव्य मेले में बच्चों ने खेल तमाशों,चाट पकौडी का खूब लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने भी घर गृहस्थी आदि की उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की।
इसी क्रम में नगर व क्षेत्र में कई जगह पर भोले के भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया। जिसके चलते ऊसराहार रोड़ श्रेष्ठ नगर में समाजसेवी नंदू सिंह यादव के मार्ग दर्शन में कांबड़ियो को शुद्ध दूध मिष्ठान व अन्य पौष्टिक पेय जल का प्रसाद वितरण कराया गया व मोहल्ला मोतीगंज में हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण पोरवाल ने चाय कॉफी,मिष्ठान,खीर,दूध,आलू चाट आदि प्रसाद वितरण कर कांबड़ियाओं का सहयोग किया।वहीं मोहल्ला बृजराज नगर स्थित पानी की टंकी वाली गली में भी पवन यादव,आनन्द यादव,मोनू यादव, नन्दू यादव,जीतू यादव, आसू,लकी, छोटू,अजय आदि लोगों ने ठण्डाई का प्रसाद वितरण कराया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी