Sunday, December 7, 2025

इटावा को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की दिलाई शपथ फरवरी 13 तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

Share This

इटावा। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर सोमवार को जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गीताराम ने अपने कार्यालय में जिलाधिकारी का संकल्प संदेश पढ़ा और चिकित्सकों व कर्मचारियों को कुष्ठ मुक्त जनपद इटावा बनाने की शपथ दिलाई है।

सीएमओ ने बताया कि प्रतिवर्ष 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाता है।इस वर्ष इस दिवस की थीम है “आइए कुष्ठ से लड़ें और कुष्ठ को इतिहास बनाएं” सीएमओ ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है समाज में कुष्ठ रोगियों के प्रति बढ़ते भेदभाव को कम करना और कुष्ठ रोग से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना,ताकि समाज में इन रोगियों के प्रति किसी तरह का भेदभाव न हो और कुष्ठ रोगियों का सामाजिक व पारिवारिक जीवन प्रभावित न हो।
सीएमओ ने कहा कि जो व्यक्ति कुष्ठ रोग से प्रभावित था और इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है उसके साथ रहने,खाने और छूने पर कुष्ठ रोग नहीं होता, इसलिए इन व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.बलराज ने बताया कि कुष्ठ रोग एक दीर्घ कालीन संक्रामक रोग है।यह माइक्रोबैक्टेरियम लैप्री नामक जीवाणु द्वारा फैलता है। यह मुख्ययत: हाथ-पैरों की परिधीय तंत्रिका,त्वचा,नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान सही समय पर न हो और समय से उपचार न मिले तो स्थाई दिव्यांगता उत्पन्न कर देता है।
उन्होंने बताया कि जनपद में सोमवार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाए जाने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गीताराम द्वारा किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में इटावा जनपद में कुष्ठ 58 रोगी हैं और अप्रैल 2022 से अब तक 38 नए रोगी मिले हैं।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम सभा स्तर पर सभी ग्राम प्रधानों ने कुष्ठ मुक्त समाज की स्थापना के लिए शपथ ली गई और महेवा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कुष्ठ रोगियों को सेल्फ केयर किट वितरित की गई। सीएचसी पर जागरूकता कार्यक्रम में सभी को बताया गया कि सेल्फ केयर किट का उपयोग किस प्रकार करें और इसकी (मल्टी ड्रग थेरेपी) दवा नियमानुसार सेवन करने पर कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति भी सामान्य इंसान जैसा स्वस्थ जीवन जी सकता है।
महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित 60 वर्षीय कुष्ठ रोगी राजेंद्र सिंह काल्पनिक नाम ने बताया कि पिछले आठ महीनों से वह दवा का सेवन कर रहा है जिससे उसे बहुत आराम मिला है।इसलिए उड़ने भी सभी से अपील की है कि यदि त्वचा में हल्के व गहरे रंग के लाल धब्बे,हाथ-पैरों में सुन्नपन,सूजन या घाव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर जांच कराएं और इलाज लें।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

झण्डा लगाने की कोशि‍श में पुलि‍सि‍या गोली के शि‍कार बने छह लोग

भर्थना के वि‍द्यार्थियों ने जुलूस नि‍काला। मवेशीखाने के मवेशियों  को मुक्‍त्‍ा कर दि‍या और  तहसील पर राष्‍ट्रीय झण्‍डा लगा दि‍या तथा रेल के तार...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी