यूपीयूएमएस सैफई में जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा विशेष इलाज

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में बुधवार को कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने फीता काटकर जेरियाट्रिक ओपीडी का शुभारंभ किया। यह सुविधा विशेष रूप से 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें भीड़भाड़ से दूर, एक ही छत के नीचे बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध हो सकें। कुलपति ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज को समर्पित किया है और उनके अनुभव अमूल्य हैं। भविष्य में ओपीडी के साथ-साथ पैथोलॉजी और अन्य विभागों में भी उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि इस ओपीडी का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। नई ओपीडी कक्ष संख्या 18–19 में प्रत्येक बुधवार अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मानसिक रोग, अस्थि रोग, सामुदायिक चिकित्सा और पी.एम.आर. विभाग के चिकित्सक स्क्रीनिंग, काउंसलिंग और परामर्श देंगे। साथ ही, जनसंपर्क अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट भी वरिष्ठ नागरिकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।

शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे खिल उठे। 70 वर्षीय हरिशंकर तिवारी ने कहा कि यह पहल न केवल इटावा बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी लाभकारी है। वहीं, 65 वर्षीय इंद्र नारायण पांडे ने कहा कि अब लंबी लाइनों में खड़े होने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और बेहतर इलाज तुरंत मिल सकेगा। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत, संकाय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी