समाज उत्थान समिति ने ग्रीन टेप अभियान के तहत रक्षा बंधन पर सफारी पार्क में पेड़ों को बांधी राखी

Share This

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनहितकारी संस्था समाज उत्थान समिति, इटावा ने ग्रीन टेप अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। इटावा सफारी पार्क में निदेशक डॉ. अनिल पटेल (आईएफएस) के साथ परिजात सहित विभिन्न पेड़ों पर राखी बांधी गई और लोगों को पेड़ों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।

अभियान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैडमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने भी भागीदारी निभाते हुए पेड़ों को जीवन रक्षक मानते हुए राखी बांधी। सफारी निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने ग्रीन टेप अभियान के संस्थापक डॉ. हरीशंकर पटेल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ों की देखभाल अपने बेटे की तरह करनी चाहिए और सभी को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष (कर्नाटक) अजय वर्मा ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं, जिससे दोनों का संबंध एक-दूसरे के पूरक के रूप में है। जिलाध्यक्ष (इटावा) अरुण कुमार वर्मा ने पर्यावरण शुद्धि के लिए पेड़ों को बचाने और पौधारोपण की आवश्यकता बताई, वहीं योगाचार्य डॉ. श्रीकांत वर्मा ने पेड़ों के कटान से बढ़ती कार्बन डाइऑक्साइड के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया।

अभियान के आयोजक डॉ. हरीशंकर पटेल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिपको आंदोलन की तर्ज पर ग्रीन टेप अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा, अन्यथा भविष्य में ऑक्सीजन भी बोतलों में खरीदनी पड़ेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सफारी पार्क के रेंजर रुपेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. एसके सचान, शंशाक पटेल सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी