लखना/बकेवर:- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा व इटावा जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मबीर प्रजापति ने शनिवार की देर शाम बाढ ग्रस्त इलाके चकरनगर के गढा कास्दा व भरेह पहुंचकर निरीक्षण कर राहत सामग्री बितरण करने के बाद लखना के एतिहासिक कालिका देवी मंदिर पर पहुंचकर देश व प्रदेश में अमन चैन सुख शान्ति की दुआ के लिए दर्शन करते हुए मत्था टेका।
प्रदेश सरकार के इटावा जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मबीर प्रजापति ने शनिवार की देर शाम लखना कस्बा के एतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना के साथ मत्था टेकते हुए देश व प्रदेश में अमन चैन की दुआ के साथ सुख शान्ति की अरदास लगाई।
इस दर्शन के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,शिवाकन्त चौधरी,प्रशान्त राव चौबे,हरनाथ सिंह,गणेश शंकर पोरवाल चेयरमैन लखना मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, ममता कुशवाहा, शेखर चौहान,नितीश पुरवार उपस्थित रहे।
इससे पूर्व लखना चेयरमैन के आवास पर पहुंचे जहां पर समाजसेवी शिवम शुक्ला ने मां कालिका का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।