लवेदी महिला सुरक्षा अभियान के तहत थाना लवेदी की ओर से महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर अपराधों से सतर्कता और इनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही, शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की उपयोगिता और इनका सही समय पर इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाने के साथ यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे काफी लाभकारी बताया। यह पहल महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। थाना लवेदी द्वारा ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है।