Sunday, December 7, 2025

रूपये लौटाकर दिखाई ईमानदारी

Share This

भरथना- क्षेत्र के ग्राम रमायन निवासी एक महिला ने ईमानदारी की मिशाल पेश की।

ग्राम रमायन निवासी भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह की पत्नी रामकुमारी बीते दिन बुधवार को डाकघर भरथना मे संचालित अपने खाता से भैंस खरीदने हेतु कुछ रुपये निकालने पहुँची थी। उन्होंने कैश काउंटर से फार्म भरकर 45 हजार रुपये निकाले थे। कैश काउंटर और आसपास भीड़ अधिक होने के कारण वह कैश काउंटर से प्राप्त नोटों को सुरक्षित रखकर घर पहुँच गईं और नोटों से भरे बैग को घर में रख दिया। शाम को जब रामकुमारी के पति बाहर से लौटे और भैंस वाले को रुपये देने के लिए उन्होंने रामकुमारी से रुपये मांगे, तो उन्होंने नोटों से भरा बैग ज्यों का त्यों अपने पति को दे दिया। जब देवेन्द्र सिंह ने बैग में 45 हजार रूपये के बजाये 85 हजार रुपये देखे, तो उन्होंने पत्नी से पूछा कि तुम तो डाकघर से 45 हजार रुपये निकालने गई थीं, तुमने 85 हजार रुपये निकाल लिये। जिस पर रामकुमारी ने बताया कि उन्होंने तो 45 हजार रूपये निकालने का ही फार्म भरा था, तो रुपये भी 45 हजार ही होंगे। फिर दोनों ने अच्छी तरह नोटों की गड्डियां चैक की, लेकिन उनके हिसाब से 40 हजार रुपये अधिक होने पर गुरुवार की सुबह पति-पत्नी दोनों डाकघर पहुँचे और घटनाक्रम बताते हुए लिखा-पढ़ी के तहत 40 हजार रुपये वापस किये। रामकुमारी व उनके पति ने बताया कि कैश काउंटर और आसपास अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने मौके पर कांउटर से प्राप्त नोटों को चैक नहीं किया और सही समझकर वे घर पहुँच गई थीं। उधर डाकघर के कैश काउंटर पर देर रात्रि तक कुल योग में 40 हजार रुपये कम होने के चलते हंगामा कटा रहा, पता चला कि कैश काउंटर से नोटों की एक गड्डी गलत चली गई थी।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...