नोएडा में कार ने भरथना के डिलीवरी वॉय को 700 मीटर घसीटा-मौत

Share This

भरथना,इटावा। दिल्ली में कार चालक द्वारा युवती को कई किलोमीटर तक घसीटकर ले जाने का मामला अब्जी शांत नहीं हुआ था,अब ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है। अज्ञात कार चालक द्वारा सेक्टर-14 फ्लाईओवर पर इटावा जनपद के थाना भरथना अन्तर्गत ग्राम नगला भिक्खी सिंहुआ के रहने वाले एकब बाइक सवार डिलीवरी वॉय को टक्कर मारकर करीब 700 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे डिलीवरी वॉय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। आरोपी के खिलाफ फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया गया है।

आपको बतादें मूलरूप से इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला भिक्खी मौजा सिंहुआ निवासी 24 वर्षीय कौशल यादव पुत्र रामरतन यादव एक कंपनी के लिए भोजन डिलीवरी का काम करता था। वह बीती एक जनवरी की रात को भोजन डिलीवर करने के लिए बाइक से सेक्टर-14 फ्लाईओवर से गुजर रहा था। इसी बीच,अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मारदी। इससे कौशल यादव सड़क पर गिर वाहन के आगे फंस गया।
इसके बाद आरोपी कार चालक ने कौशल यादव की सुध तक नहीं ली। और वह उसे करीब 700 मीटर दूर शनि मंदिर तक घसीटते हुए ले गया। इससे कौशल यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,तभी एक कैब चालक ने उसे देख लिया। उसने अपनी कैब रोककर कौशल यादव के मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना से नोयडा में रह रही कौशल यादव की नई नवेली पत्नी पूजा यादव व कौशल यादव के चचेरे भाई अमित यादव सहित कौशल यादव के पैतृक गांव नगला भिक्खी सिंहुआ में माँ कमला देवी पिता रामरतन यादव बड़ा भाई रिषी यादव सहित परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये,कौशल का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। जिसपर पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। फेज एक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मृतक कौशल यादव के चचेरे भाई अमित यादव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करदी है। पुलिस ने दिल्ली और नोएडा की ओर मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बताया गया कि टक्कर जहां हुई, वह एरिया नोएडा का है और महज चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली का बॉर्डर है। पुलिस आरोपी वाहन व चालक की तलाश कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...