उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लखना कस्बे में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। नगरपंचायत द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर तिरंगे के रंगों वाली लाइटें लगाई जा रही हैं।
नगरपंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल के नेतृत्व में नगर का सौंदर्याकरण किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर लगे खंभों को तिरंगा कलर के झालरों से सजाया जा रहा है। नगर में केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटें पहले ही जगमगाना शुरू कर चुकी हैं। यह सजावट 15 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएगी।
नगरपंचायत अध्यक्ष के अनुसार इस सजावट का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी तैयारियां की जा रही हैं।