Sunday, August 10, 2025

वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आर्य समाज मन्दिर भरथना के तत्वाधान में सात दिवसीय वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया। जिसमें वेद मंत्रों के आधार पर सभी ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर भजनोपदेश व प्रवचन का श्रवण किया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम के महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर में प्रारम्भ हुए वेदकथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के दौरान ब्रह्मा आचार्य ऋषिराज आर्य ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ करवाया। जिसमें हरिओम आर्य सपत्नी शशि आर्या यजमान बने। यज्ञ के पश्चात बुलन्दशहर से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक ओमवीर आर्य ने ईश्वर को जानने के विषय की भजनों के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी प्रभुवेशजी ने ईश्वर को जानने के विषय में उपदेश दिए। इस मौके पर देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवान दास आर्य, अरुण गुप्ता, ऊषा आर्या, आरती आर्या, राधादेवी आर्या, नन्द किशोर आर्य, मोहन आर्य, सतेन्द्र आर्य, सत्यभान गुप्ता राजा, दिनेश कौशल जादूगर, लक्ष्य आर्य सहित सभी आर्यजनों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स