Wednesday, July 9, 2025

डॉ. मौसम अली बने नमो सेना इंडिया (भारत) के प्रदेश सचिव, जिलेभर में बधाइयों का तांता

Share This

ग्राम लुधियानी निवासी डॉ. मौसम अली को नमो सेना इंडिया (भारत) के उत्तर प्रदेश स्तर का सचिव नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर जनपदवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

नमो सेना इंडिया (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने 26 नवंबर को जारी किए गए एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से डॉ. मौसम अली को इस नियुक्ति की जानकारी दी। पत्र में बताया गया कि संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के आदर्शों, जैसे एकात्म, मानवतावाद, राष्ट्रवाद, सर्वधर्म समभाव, और श्री नरेंद्र मोदी के विचारों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पूरे मनोभाव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

डॉ. मौसम अली की इस उपलब्धि पर जनपद के लोगों ने हर्ष जताया है। धर्मेंद्र प्रताप सेंगर ने फोन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “डॉ. मौसम अली को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।” वहीं, डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने विशेष फोन वार्ता के जरिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। डॉ. मौसम अली को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है, और उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स