Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेइटावा लाइन सफारी पार्क में जन्मे 5 शावकों में तीन की मौत...

इटावा लाइन सफारी पार्क में जन्मे 5 शावकों में तीन की मौत से मचा हड़कंप/ सवालों के घेरे में सफारी प्रबंधन

इटावा। इटावा जनपद में 350 हेक्टेयर में बना विशालकाय सफारी पार्क के लॉयन सफारी में इटावा में जन्मी शेरनी सोना ने 2 बार में 5 शावकों को जन्म दिया जिनमें से तीन शावकों की मृत्यु हो गई, इससे सफारी में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सफारी प्रबंधन इस पूरे मामले को छिपाने में लगा हुआ है। सफारी का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सफारी प्रशासन द्वारा सिर्फ दो शावकों का जन्म होने की सूचना जारी की है। वहीं पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर तीन शावको की मौत की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।

जिसमे बताया गया है कि सफारी में शेरनी सोना ने 6 जुलाई को दो शावकों को जन्म दिया था जिनमें से एक शावक की मृत्यु हो गई,जिसमे एक शावक जीवित बचा है। इस शावक के जन्म लेने की सूचना सफारी प्रशासन ने 2 दिन बाद 8 जुलाई को जारी की। इसके बाद शेरनी सोना ने 9 जुलाई को तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें से दो शावकों की मौत हो गई और एक शावक जीवित है। 9 जुलाई को शावक की जन्म देने की सूचना भी सफारी प्रशासन ने 2 दिन बाद 11 जुलाई को जारी की थी, लेकिन तीन शावकों की मौत की सूचना को छुपा लिया गया। हालांकि इस मौत से सफारी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

सफारी में जन्मे इन दो शावकों को मिलाकर अब शेरों की संख्या 19 हो गई है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए सफारी की डायरेक्टर दीक्षा को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। अन्य अधिकारी भी इस संबंध में चुप्पी साधे हुए हैं। सफारी प्रशासन की ओर से 6 जुलाई को पहले शावक के जन्म लेने के 77 घंटे के बाद दूसरे शावक को जन्म देने की बात बताई गई है। शेरनी सोना ने पहली बार सफारी में शावकों को जन्म दिया है।

इटावा सफारी में इस प्रकार हुआ है नन्हे शावकों का जन्म

 

शिंबा सुल्तान 6 अक्टूबर 2016
बाहुबली 15 जनवरी 2018
भारत, रूपा, सोना 26 जून 2019
केसरी 15 अप्रैल 2020
नीरजा गार्गी 12 दिसंबर 2020
जेनिफर का शावक- 1 जीवी0 अगस्त 2022
शेरनी सोना का शावक 6 जुलाई 2023
शेरनी सोना का दूसरा शावक- 9 जुलाई 2023

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें