Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेसपाईयों ने मनाया पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाईयों ने मनाया पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगामी लोकसभा चुनाव मेें प्रचण्ड बहुमत के साथ समर्थन करके देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सपाईयों ने उनका जन्मदिन बडे ही हर्षोल्लास व उमंगतापूर्ण माहौल में मनाया।

शनिवार को कस्बा के जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र गौतम ने विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, सपा प्रवक्ता/पूर्व मंत्री अशोक यादव, चैयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी आदि के साथ अपने नेता अखिलेश यादव के चित्र पर रोली चन्दन से तिलक लगाकर व मिष्ठान वितरित कर आगामी लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में हरसम्भव समर्थन करके अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रताप वर्मा, के0के0 यादव, सिग्रेश यादव, सभासद निहालुद्दीन, पम्मी यादव, श्रीनवेश यादव, भोला सिंह यादव, सुधीर यादव, बाबूराम कैथिया, मोहित यादव सहित कई समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण यादव व सफल संचालन अशोक यादव ने किया।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें