Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेपुलिस ने साइंस कांसेप्ट क्लासेस में महिला सुरक्षा सशक्तिकरण का पढ़ाया पाठ

पुलिस ने साइंस कांसेप्ट क्लासेस में महिला सुरक्षा सशक्तिकरण का पढ़ाया पाठ

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व जागरूकता हेतु 12 जून से 15 दिवसीय महिला सुरक्षा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला सुरक्षा अभियान के क्रम में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बालिकाओं छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज शहर के कोचिंग संस्थान साइंस कांसेप्ट क्लासेस में विशेष कार्यक्रम रखा गया था ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी कपिल देव सिंह  मिशन शक्ति की टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे ।जहां संस्थान के डायरेक्टर आनंद मित्तल ने  सभी का फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी कपिल देव ने संस्थान में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी साथ ही मुश्किल परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की जिसमें मुख्य रूप से कुछ नंबरों को याद रखने को कहा जैसे 112 आपातकालीन सेवा ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन, 19307 क्राइम अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, इन मुख्य नंबरों के बारे में जानकारी दी और कहा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग अवश्य करें।

साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं मैं मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, बैंकिंग कोरपोंडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, के संबंध की भी जानकारी देकर इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें