Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेभगवान श्रीराम भाजपा ही नही हम सभी के–शिवपाल सिंह

भगवान श्रीराम भाजपा ही नही हम सभी के–शिवपाल सिंह

इटावा के जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भगवान श्री राम की मूर्ति का किया अनावरण वहीं भाजपा पर जमकर साधा निशाना

इटावा । विधान सभा क्षेत्र जसवंतनगर में भगवान श्रीराम की मूर्ति का सपा महासचिव शिवपाल सिंह ने किया अनावरण,शिवपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम भाजपा ही नही हम सभी के खास तौर पर पत्रकारों के भगवान भी है भगवान राम सभी के कण कण में बसते है हम सभी को भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के बताए रास्ते में चलना चाहिए।
इस समय जो भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है भाजपा के लोग सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रहे है श्रीराम भगवान सभी को साथ लेकर चल रहै थे लेकिन भाजपा के लोग लेकर नही चल रहे है

बिजली की हालत क्या है विफल मंत्री क्या बयान दे रहे है 1500 इंजीनियर सस्पेंड चल रहै है 35 एससी शक्ति भवन में अटैच है बिजली उपभोक्ता पूरा बिल चुका रहा है लेकिन बिजली नही मिल पा रही है अगर बिजली की समस्या को नही संभाल पा रहे है तो छोड़े हम तो फिर संभालेंगे ही अखिलेश सरकार में बिजली के लिए कितना काम किया था अगर बिजली की समस्या हल नही हुई तो समाजवादी पार्टी बिजली और जहां भी भृष्ट अधिकारी है उनके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे

हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के मार्ग पर चलकर जहाँ जहाँ अन्याय हो रहा है भगवान राम का नाम लेकर अन्याय करना बहुत बड़ा पाप है भगवान राम सबका नाश करेंगे इन अत्याचारियों का नाश होना चाहिए आज हम लोगो ने यही पूजा की है और जो भृष्ट है जनता को परेशान करते है उनका सर्वनाश होना चाहिए

भाजपा पार्टी भगवान राम को सीमित करना चाहती है भाजपा केवल लोगो को भ्रमित करती है लोगो से कहना चाहता हु की भाजपा के इस भ्रमित मकड़ जाल में ना फसे भाजपा के लोग ठग लोग है

ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि कोई भी असर नही पड़ेगा देश व प्रदेश की जनता भाजपा पार्टी से परेशान हो चुकी है ,समाजवादी पार्टी सेक्युलर पार्टी को साथ लेकर पूरे 80 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी

शिवपाल के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा हम लोग स्वीकार करेंगे

उत्तराखंड में मजार तोड़ने के सवाल पर कहा कि भाजपा के लोग पूरे देश मे जनता को भ्रमित कर रहे है भाजपा के मकड़जाल में ना फसकर भाजपा को हटाने का काम करे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें