Saturday, September 21, 2024
Homeखबरेमहिला के गले से चेन लूटी

महिला के गले से चेन लूटी

*महिला के गले से चैन लूट, लुटेरें रफूचक्कर*

इकदिल। थाना क्षेत्र के पक्का बाग मारूति सुजुकी शोरूम के सामने हाइवे पर महिला के गले में पड़ी चैन अज्ञात बाईक सवार
दो लुटेरें लूट कर भाग निकले। महिला ने अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार देर शाम को इटावा बाजार से विकास कॉलोनी भाग-2 की रहने वाली कल्पना देवी पत्नी गोविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ पैदल सड़क किनारे चलते हुए अपने घर आ रही थी कि तभी पीछे से आये अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारते हुए गले मे पड़ी चैन को तोड़ कर नेशनल हाईवे बकेवर की तरफ भाग गए। महिला के पति गोविंद सिंह ने बताया कि हमारी पत्नी इटावा सुनार के पास से गले का मंगलसूत्र बनवाकर लौट रही थी। मंगलसूत्र उनके लेडीज पर्स में रखा हुआ था और चैन को गले मे पहने हुए थी। चोर चैन को लेकर भाग गए। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें