Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेचैयरमैन अजय यादव गुल्लू ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की भेंटवार्ता

चैयरमैन अजय यादव गुल्लू ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की भेंटवार्ता

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर पालिका परिषद भरथना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने करीब आधा सैकडा से अधिक अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंटवार्ता की।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैंफई आगमन के दौरान नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने अपने भाई पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव सहित आधा सैकडा से अधिक समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके आवास पर पहुँचकर मुलाकात की। साथ ही उक्त चुनाव में मिली सफलता व नगर के विकास सम्बन्धी अन्य विषयों पर वार्ता की। इस दौरान पवन यादव, श्रीनवेश यादव, श्रीकृष्ण यादव, गुड्डू तिवारी, आशीष शुक्ला मोनू, अंकित यादव, अशोक गुप्ता, अंशुल यादव, अमित पोरवाल, राजेश यादव पण्डा, निहालुददीन सहित करीब आधा सैकडा नगरवासियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें