Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेहर्षोल्लास के साथ मनायी भगत सिंह की जयन्ती

हर्षोल्लास के साथ मनायी भगत सिंह की जयन्ती

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द शाखा भरथना के तत्वाधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयन्ती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। उपस्थितजनों ने उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गये बलिदान व त्याग का स्मरण किया।

शनिवार को कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित जयन्ती कार्यक्रम पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने परिषद के पदाधिकारियों के साथ भारत माता, स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर तिलक वन्दन करके सरदार भगत सिंह व क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण किया। तदुपरान्त उपस्थितजनों ने शहीद-ए-आजम द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये कार्यों व त्याग का स्मरण किया और वन्देमातरम् का गायन किया। इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी, डा0 राजेश नारायण दुबे, चन्द्रशेखर राठौर, सुशान्त उपाध्याय, अशोक पोरवाल, आनन्द प्रकाश कौशल, संजय माधवानी, विनोद पोरवाल, नीलू पाण्डे, अखलेश उपाध्याय, विष्णु सिंह भदौरिया, राजेश यादव, अनीता जाटव, सुधाकर गुप्ता, अशोक गुप्ता, महेश यादव, शिवराम सिंह यादव, राजेश यादव पण्डा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें