Monday, September 23, 2024
Homeखबरेसच्चे मन से ईश्वर की पूजा अर्चना करेंगे तो अवश्य ही आशीर्वाद...

सच्चे मन से ईश्वर की पूजा अर्चना करेंगे तो अवश्य ही आशीर्वाद मिलेगा – राजा दुबे

इटावा।शहर के मैनपुरी फाटक अड्डा जालिम पर गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव में हर बार बड़ी-बड़ी हस्तियां हिस्सा लेती हैं। प्रत्येक दिन यहां पूजा अर्चना की जाती है साथ ही साथ मुख्य अतिथियों का भी यहां आना-जाना रहता है जिनका श्रीगमा देवी युवा मंडल समिति द्वारा स्वागत किया जाता है तथा उनको सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में रविवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक राजा दुबे पहुंचें जिन्होंने गणेश प्रतिमा पर पूजा अर्चना आरती की साथ ही साथ स्थानीय लोगों को संदेश दिया हर त्यौहार को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए किसी भी प्रकार से द्वेष भावना से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। सच्चे मन से पूजा अर्चना करेंगे तो ईश्वर का आशीर्वाद अवश्य ही मिलेगा।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीगामा देवी युवा मंडल समिति द्वारा प्रभारी थाना निरीक्षक को समिति के सदस्यों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष गौरव कश्यप वार्ड के सभासद कन्हैया लाल कुशवाहा पूर्व सभासद धर्मवीर कुशवाह श्याम यादव डीके कुशवाहा सचिन, इंद्रेश,सहित अन्य पदाधिकारी श्रद्धालु मौजूद रहे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें