संत विवेकानन्द स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, इटावा एसएसपी ने किया पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन

Share This

संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात नियमों, जिम्मेदार ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था।

मुख्य अतिथि इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा पोस्टरों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। पोस्टर्स में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए, जिसकी एसएसपी ने खुलकर सराहना की।

दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सीओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह, सीओ सिटी अभय नारायण राय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।


इसके बाद डॉ. आनंद ने एसएसपी श्रीवास्तव एवं सीओ सिटी अभय नारायण राय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी, औरैया की चेयरपर्सन नीलम आनंद ने सीओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह का स्वागत किया।

एसएसपी बोले— “सड़क सुरक्षा हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी” एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून पालन नहीं, बल्कि समाज एवं परिवार के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “ब्लॉग और रील बनाने के चक्कर में सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ी हैं, ऐसे में युवाओं को जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

उन्होंने छात्रों से सड़क सुरक्षा नियमों को अपने परिवार व परिचितों तक पहुँचाने की अपील की। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई सीओ सिटी अभय नारायण राय ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि

‘राहगीर योजना’ के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार ₹25,000 का पुरस्कार देती है। हिट एंड रन मामलों में घायल को ₹50,000, और मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को ₹2,00,000 की सहायता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचनी चाहिए। जीवन की कीमत समझने की जरूरत— ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह ने कहा कि तेज गति एवं रील बनाने की प्रवृत्ति युवाओं को दुर्घटनाओं का शिकार बना रही है।
उन्होंने छात्रों को संदेश दिया— “माता-पिता आपके भविष्य के लिए मेहनत करते हैं, उसे हादसों की भेंट न चढ़ने दें। सुरक्षित रहना ही उनके सपनों को पूरा करेगा।”

विद्यालय परिवार का योगदान कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
संगीत शिक्षिका शिल्पी जैन और जुबैरी सर के निर्देशन में कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
वरिष्ठ कला शिक्षक केशव आनंद, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. हेराल्ड, मुहम्मद फारिक, सुजाता मैम आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार ने किया।

संत विवेकानन्द विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायक साबित हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी