“स्वास्थ्य सेवाएँ अंतिम व्यक्ति तक” पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) द्वारा गोरा दयालपुर, इटावा में ग्रामीण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रारंभिक रोग परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएँ प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय की चिकित्सक टीम, नर्सिंग स्टाफ, विभिन्न विभागों के रेजिडेंट्स, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ग्राम प्रधान अनीता देवी के सहयोग से ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इस पहल की सराहना की। स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुँचाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. राजमंगल यादव और डॉ. जगदीश सिंह की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही प्रमुख चिकित्सकों — डॉ. जसवीर सिंह (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. विश्वदीपक, डॉ. कुश मल्होत्रा, डॉ. नजमुल हसन, डॉ. सृष्टि धार और डॉ. विपिन कुमार — ने भी ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देकर अभियान को मजबूती प्रदान की।

ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में यह आउटरीच अभियान अत्यंत प्रभावी और सराहनीय रहा।
